नई दिल्ली, फरवरी 14 -- बांग्लादेश में दिवंगत खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनके निधन के बाद इस पार्टी की बागड़ोर फिलहाल उनके बेटे के हाथों में है। खालिदा जिया के प्रधानमंत्री रहते समय बीएनपी और पाकिस्तान की करीबी को देखते हुए भारत अब तारिक रहमान के पाकिस्तान के प्रति रुख पर नजर बनाए हुए है। दूसरी तरफ असम में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने यहां कहा कि कांग्रेस भारत को एक राष्ट्र के रूप में स्वीकार नहीं करती है। ऐसे में उससे राष्ट्र के भलाई की उम्मीद करना बेमानी है।देश-दुनिया की पांच खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ.PAK को लेकर क्या रहेगा तारिक रहमान का रुख, हर कदम पर रहेगी भारत की नजर बांग्लादेश में नई सरकार बनने वाली है। प्रधानमंत्री के...