नई दिल्ली, जनवरी 6 -- हरियाणा पुलिस ने अंबाला वायुसेना अड्डे की जासूसी करने और पाकिस्तान के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार, अंबाला के साहा क्षेत्र के सबका गांव का निवासी है। वह पिछले सात महीनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक सुनील 2020 से वायुसेना स्टेशन पर ठेकेदार के तौर पर काम कर रहा था और मरम्मत का काम संभालता था। सुनील ने एक मोबाइल ऐप्लिकेशन के जरिये पाकिस्तानी महिला को अपनी लोकेशन, फोटो और वीडियो भेजे थे। महिला उससे जो जानकारी मांगती थी, वह आगे भेज देता था। पुलिस ने बताया कि वह महिला से लगातार चैट करता था और उसे हनी ट्रैप में फंसाए जाने का संदेह है। डीएसपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारं...