आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़। पल्हनी ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गुरुवार को पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइयों को बेहतर भोजन बनाने पर बीएसए द्वारा सम्मानित किया गया। डीसी एमडीएम अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पाक कला प्रतियोगिता में जिले के पचास से अधिक विभिन्न स्कूलों की रसोइयों ने प्रतिभाग किया। इनमें बेहतर भोजन बनाने पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान वाली रसोइयों को प्रशस्ति प्रमाण और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बीएसए राजीव पाठक, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार, सोनू, धनन्जय सिंह, संजय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...