सीतापुर, फरवरी 24 -- बिसवां, संवाददाता। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत गृह विज्ञान विषय की पाक कला संबंधी प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई। कक्षा सात की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कौशल और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अत्यंत पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी कला का परिचय दिया। कक्षा अध्यापिका अंजली ने छात्राओं को स्वादिष्ट व्यंजन बनाने व आकर्षक ढंग से परोसने की विधियां सिखाई। इस परीक्षा में कुल पांच प्रकार के व्यंजन बनाए गए। जिसमें 26 छात्राओं ने प्रतिभाग़ किया। जिसमें जानवी द्विवेदी, अदिति गुप्ता, मान्या यादव, राधा पोरवाल, काव्या मिश्रा की टीम पहले स्थान पर रही। प्रबंधिका किरन सिंघल व प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.