हमीरपुर, फरवरी 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। बीआरसी कुछेछा में रसोइयों की जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर विद्यालय ब्रह्मा का डेरा की शिवकांती ने बाजी मारी। जबकि मुस्करा की शहाना को द्वितीय व पाराओझी की ललिता तीसरे स्थान पर रही। जिला समन्वयक एमडीएम बब्रूवाहन द्वारा जिलास्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें जिले की 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जूनियर विद्यालय ब्रह्मा का डेरा की शिवकांती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि प्राथमिक विद्यालय नवीन मुस्करा की शहाना दूसरे स्थान पर व उच्च प्राथमिक विद्यालय पाराओझी की ललिता तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में डॉ.सचिदानंद, एचएसओ अनिल कुमार यादव, डीपीओ राजीव राय, डीपीएसए अनिल कुमार, प्रधानाचार्या सरस्वती, डॉ.सादिया बानों, विभा भारती, गिरीश वर्मा, अश...