प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद स्तरीय रसोइयां पाक कला प्रतियोगिता बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में हुई। प्रतियोगिता में विकास खंडों से चयनित 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ डीआईओएस ओमकार राणा और बीएसए भूपेंद्र सिंह की ओर से लकी ड्रॉ के माध्यम से मीनू निकाल कर किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली प्राथमिक विद्यालय कोडरी मंगरौरा की गुंजन देवी रहीं। द्वितीय स्थान विमला देवी, प्रावि ऐमापुर-प्रथम और तृतीय स्थान पुष्पा देवी, प्रावि कानूपुर ने प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 27 अन्य रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार और 30 रसोइयों को 350 रुपये का यात्रा भत्ता दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...