चंदौली, जनवरी 10 -- चंदौली, संवाददाता। पीएम पोषण योजना के तहत शुक्रवार को सदर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारम्भ सीडीओ आर जगत साईं ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद प्रतिभागी रसोइयों ने स्कूलों में बनने वाले विभिन्न व्यंजन बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त रसोइयों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार के साथ ही प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निर्देश पर जिले के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से आयोजित जिला रसोइया स्तर पाक कला प्रतियोगिता में सभी विकास खंडों से 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी रसोइयों ने प्रतियोगि...