लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सीजीएन पीजी कॉलेज एवं जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को महाविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया, जिसमें 22 फरवरी 1994 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के कार्यकाल में संसद द्वारा पारित ऐतिहासिक प्रस्ताव का स्मरण किया गया। प्रस्ताव में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का अभिन्न अंग बताया गया था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय संकल्पों के प्रति अडिग है और देश की एकता व अखंडता सर्वोपरि है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। ...