संतकबीरनगर, जनवरी 11 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली पुलिस ने शनिवार को सूचना के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद के सरैया बाईपास से नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कागजी कोरम पूरा करके सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के सोनाड़ी हैंसर निवासी अरविंद पुत्र ईश्वर चन्द्र के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज था। शनिवार को सूचना के आधार पर छापेमारी करके पुलिस ने कोतवाली खलीलाबाद के सरैया बाईपास से अरविंद को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...