गाजीपुर, दिसम्बर 21 -- करंडा। थाने की पुलिस ने पक्सो एक्ट के वांछित को चोचकपुर टैक्सी स्टैंड के पास से धर दबोचा। आरोपी का आदित्य शर्मा निवासी चोचकपुर का है। पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि 29 अक्टूबर को उसने 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। चकमा देकर भाग निकलता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...