गोंडा, सितम्बर 11 -- गोण्डा। बेलसर ब्लाक के विजयनगर स्थित महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना समाज की जिम्मेदारी है। जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर बल दिया। इस मौके पर राजकुमार आर्य, विद्यालय के मैनेजर कृष्ण कुमार मिश्रा, राम कुमार शास्त्री, बुधराम, उमाशंकर शुक्ला, दुर्गेश गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.