पाकुड़, नवम्बर 22 -- पाकुड़। डीएलएड सत्र 2023-25 के जारी परिणाम में पाकुड़ बीएड कॉलेज के छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। कुल 101 विद्यार्थियों में से 100 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि इस वर्ष कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को और मज़बूत किया है। यह परिणाम कॉलेज की शिक्षण गुणवत्ता, नियमित कक्षाओं और विद्यार्थियों की मेहनत का सम्मिलित प्रभाव है। उन्होंने कहा कि इतना शानदार रिज़ल्ट पूरे कॉलेज परिवार के लिए गर्व का विषय है। कहा कि इस बार के परिणाम में छात्र सौरभ कुमार ने 1213 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, गुंजा पंडित 1206 अंक के साथ द्वितीय स्थान, नाजिमा खातून 1202 अंक के साथ तृतीय स्थान, शीतल कुमारी 1200 अंक के साथ चतुर्थ स्थान तथा मो. तकरीज आलम 1199...