पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहसपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत पंजाब के चंडीगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक का नाम सोईबूर रहमान (पिता- नूर इस्लाम शेख) बताया गया है। हालांकि यह हादसा कैसे हुआ, इसकी सटिक जानकारी नहीं मिली है। तीन दिन पहले ट्रेन के चपेट में आने के बाद अस्पताल में मौत हो जाने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सोईबूर रहमान एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान के विकास के लिए चंदा के सिलसिले में पंजाब गया था। लगभग पंद्रह दिन पहले ही पंजाब गया था और ईद से पहले घर लौटने वाला था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में हादसे का शिकार होने के बाद नाजुक स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज चल ही रहा था और सोमवार की शाम मौत हो गई। इसकी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.