पाकुड़, फरवरी 19 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड के मलीपुर गांव में चल रहे एमडीए-आईडीए फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान शुरुआत में कुछ ग्रामीणों ने दवा खाने से सख्त मना कर दिया। ग्रामीणों के बीच दवा को लेकर कई तरह की अफवाहें और आशंकाएं फैल गई थीं। जिससे अभियान की गति प्रभावित होने लगी। स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी स्वयं गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर धैर्यपूर्वक बातचीत की और दवा से जुड़े सभी भ्रमों को दूर किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा दी जा रही यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाव के लिए अनिवार्य है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. मंजर आलम तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत भी मौजूद रहे। दोनों चिकित्सकों और प्रखंड विकास पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.