पाकुड़, अगस्त 6 -- पाकुड़िया में ऊर्जा कैम्प आठ को पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर पाकुड़िया में आठ अगस्त को विद्युत विभाग की ओर से ऊर्जा कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सुरेंद्र प्रसाद मुर्मू ने दी। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मेला कैम्प में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिनमें नए कनेक्शन, मीटर रिप्लेसमेंट, लोड बढ़ाने, बिजली बिल सुधार, बिजली डिस्कनेक्शन सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करना और उपभोक्ताओं को बिजली बिल आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...