पाकुड़, फरवरी 14 -- पाकुड़िया प्रखंड में 10 वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत जैक बोर्ड 10 वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा का अंतिम चरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया तथा सभी केंद्रों पर कदाचार रोकने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई थी। प्रखंड के कुल तीन परीक्षा केंद्रों पर 1052 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1045 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 07 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। आरके उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 595 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 591 उपस्थित रहे एवं 04 अनुपस्थित रहे। पीएमश्री बालिका उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 326 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी परीक्षार्थी उपस्थ...