पाकुड़, फरवरी 22 -- पाकुड़िया थाना परिसर में शनिवार को शाम 04:00 बजे थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक आगामी 04 मार्च को होने वाले होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने स्पष्ट रूप से अपील की कि कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे किसी भी व्यक्ति या समुदाय की भावना आहत हो। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने यह भी निर्देश दिया कि होली के दिन लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.