नई दिल्ली, मई 14 -- बलूचिस्तान के रहने वाले बलूच लंबे समय से पाकिस्तान से अलग होकर अपने लिए अलग देश की मांग कर रहे हैं। जाने-माने बलूच लेखक और नेता मीर यार बलोच ने बुधवार बलूचिस्तान में दशकों से जारी हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन का हवाला देते हुए पाकिस्तान से आजादी का ऐलान किया। इसके साथ ही, मीर यार ने भारत समेत दुनियाभर के देशों से मदद मांगी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मीर यार बलोच ने लिखा, ''बलूचिस्तान ने अपना राष्ट्रीय फैसला सुना दिया है और अब दुनिया को चुप नहीं बैना चाहिए।'' उन्होंने आगे लिखा, ''तुम मारोगे हम निकलेंगे, हम नसल बचाने निकले हैं। आओ हमारा साथ दो। बलूच लोग सड़कों पर हैं और यह उनका राष्ट्रीय फैसला है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है और दुनिया अब और मूक दर्शक नहीं रह सकती।" उन्होंने भारतीय नागरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.