जयपुर, मई 2 -- साल 2023 में राजस्थान के दो युवकों की शादी पाकिस्तान की दो लड़कियों के साथ हुई। शादी के दो साल बाद दोनों दुल्हनों को भारत का वीजा मिला और दोनों भारत आईं। इस दौरान ही पहलगाम में आतंकी हमला हो गया। इस हमले के बाद ही दोनों पाकिस्तानी लड़कियों के तुरंत भारत छोड़ने का आदेश आ गया। हालांकि, कई जगह गुहार लगाने के बाद प्रदेश के उच्चाधिकारियों के नरम रुख के चलते उन्हें फिलहाल राहत मिलती नजर आ रही है। जैसलमेर के देवीकोट के निवासी सालेह मोहम्मद और मुश्ताक अली (चचेरे भाई) जुलाई, 2023 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले में गए। यहां उन्होंने अगस्त में करम खातून (21) और सचुल (22) नामक लड़कियों से विवाह कर लिया, लेकिन उन युवतियों को तुरंत वीजा नहीं मिल सका। इससे वे अपने शौहरों के साथ भारत नहीं आ सकीं। करीब डेढ़ साल के इंतजार के बाद द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.