बागपत, जून 17 -- कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव सोमवार को कस्बे में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होने कहा कि पाकिस्तान यदि नही सुधरा तो नक्शे से साफ हो जाएगा। कस्बे में सेवानिवृत बैंक प्रबंधक आनंद यादव के आवास पर धार्मिक आयोजन में भाग लेने बुलंदशहर से परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव भी पहुंचे थे। कारगिल यु़द्ध में 17 गोलियां खाकर भी टाइगर हिल पर तिरंगा लहराने वाले योगेन्द्र यादव ने अकेले ही अनेक घुसपैठियों को मार गिराया था। जिसके लिए उन्हें सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। यादव ने कहा कि भारत की नीति सदा से वसुधैव कुटुम्बकम की रही है। इसका फायदा पाकिस्तान उठाता रहा है और मुंह की खाता रहा है। लेकिन अब भारत पुराना भारत नही रहा। कृष्णपाल यादव, सुभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.