संभल, अप्रैल 29 -- पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने पंवासा के मंगल बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और हमले में शहीद हुए निर्दोषों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष देवपाल सिंह यादव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि समूचा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए। विपक्षी पार्टियों को भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस राष्ट्रीय संकट में सरकार का साथ देना चाहिए। देवपाल सिंह यादव ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.