लखनऊ, फरवरी 6 -- पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर की जामा मस्जिद खदीजातुल कुबरा में जुमे की नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती बम धमाके की मजलिसे उलमा-ए-हिंद समेत शिया उलेमाओं ने निन्दा की। उलेमआों ने इस हमले को पाकिस्तानी सरकार की नाकामी करार दिया। उलमा ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने में हमेशा नाकाम रही है और ये आत्मघाती हमले पाकिस्तानी सेना की सरपरस्ती में आंतरिक स्तर पर लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देने का नतीजा हैं। उलमा ने कहा कि हम इस दिल दहला देने वाली घटना की निंदा करते हैं और इस मौके पर हम पाकिस्तानी शिया समुदाय के साथ खड़े हैं। मजलिसे उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि पाकिस्तान में लगातार शिया मुस्लिमों को टारगेट कर हत्याएं हो रही है, जिस पर न तो सरकार गंभीर है और न ही संयुक्त राष्ट्र। मौलाना ने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.