इस्लामाबाद, जनवरी 6 -- पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं तो उनके समर्थकों का भी बुरा दौर चल रहा है। एक कव्वाल को पाकिस्तानी पंजाब की पुलिस ने सिर्फ इसलिए अरेस्ट कर लिया क्योंकि उसने अपने गाने में इमरान खान का नाम लिया था। यह बात पाकिस्तानी एजेंसियों को इतनी नागवार गुजरी कि उसे गिरफ्तार ही कर लिया गया। इस मामले में दर्ज एफआईआर में थानाध्यक्ष जमीरुल हसन ने आरोप लगाया कि कव्वाल फराज अमजद खान ने एक गाना गया था, जिसमें कैदी नंबर 804 का जिक्र किया। इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं और उनका कैदी नंबर 804 ही है। FIR में कहा गया कि यह सीधे तौर पर एक सरकारी आयोजन को राजनीतिक रंग देने का मामला है। इस मामले में जब कव्वाल की लाहौर के अडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज शाहजेब डार के समक्ष पेशी हुई तो उन्होंने कहा कि यह गाना मेरी ओर से पेश ...