अमरोहा, फरवरी 17 -- पाकिस्तान की मस्जिद में बीते शुक्रवार को हुई आतंकवादी घटना के विरोध में सैद नगली के शिया समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सोमवार देर शाम थानाध्यक्ष विकास कुमार को सौंपा। ईशा की नमाज के बाद मस्जिद से इमामबारगाह पीर जी तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को खिराजे अकीदत भी पेश किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बताया कि बीती छह फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की शिया जामा मस्जिद में नमाज ए जुमा के दौरान बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें कई बेगुनाहों कि मौत हो गयी थी। मौलाना कम्बर अली ने कहा कि बम धमाके के जरिए बेगुनाह बच्चों, जवानों व बुजुर्गों की बेदर्दी से हत्या कर दी गयी थी, जिसके विरोध मे हम दहशतगर्द पाकिस्तान की आलोचना करते हैं। डॉ.अहमद मुर्तजा ने कहा हम सब नगरवासी अपील करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.