बांदा, अप्रैल 24 -- बांदा। संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जम्मू कश्मीर में पहलगाम की घटना पर आक्रोश जताया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया। नगर मंत्री कार्तिकेय गुप्ता रामजी ने कहा कि आतंकवाद एक ऐसा सांप है, जो पूरी दुनिया को निगलना चाहता है। भारत सरकार से अपील है कि मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। पुतला दहन के बाद विभाग सह प्रमुख डॉ. अशोक सिंह परिहार ने अशोक स्तंभ के समक्ष सभी कार्यकर्ताओं के साथ मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके में नगर उपाध्यक्ष डॉ. नवीन पांडेय, सुभाष त्रिपाठी, रजत त्रिवेदी, श्लोक द्विवेदी, प्रवीण, अभय सोनी, युवराज सिंह, अभय साहू, अंश पुष्पक, सतेंद्र सिंह, आदर्श, कुनाल, अनुराग, युवराज, दिव्यांश, नितेश, शिवा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.