नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने शुक्रवार को कहा कि जब से बीसीसीआई ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के सरकार के फैसले का समर्थन किया है तब से टीम का ध्यान पूरी तरह से क्रिकेट पर है। दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी रविवार को आमने-सामने होंगे। मई में सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद से यह दोनों टीमों के बीच पहला मैच होगा। कोच सितांशु कोटक ने आईसीसी अकादमी मैदान पर भारत के ट्रेनिंग सत्र से इतर मीडियाकर्मियों से कहा, ''जब से बीसीसीआई ने कहा है कि वे सरकार के फैसले से सहमत हैं, हमारा फोकस हमेशा मैच पर ही रहा है। यह भारत बनाम पाकिस्तान है और यह एक दिलचस्प मुकाबला होगा।'' उन्होंने आगे कहा, ''भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक प्रतिस्पर्धी मैच होता है।'' यह पूछे जाने पर कि क्या क्रिकेटर कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.