द कन्वरसेशन, जून 20 -- इजरायल की ओर से ईरान पर हमले जारी रखने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त रुख के बाद इस्लामिक देश अकेला पड़ता दिख रहा है। ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा हमला करने पर विचार करते हुए ट्रंप ने सर्वोच्च ईरानी नेता को धमकी देते हुए दावा किया कि उन्हें पता है कि वह कहां छिपे हैं। ट्रंप ने दावा किया वह ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को 'आसानी से निशाना' बना सकते हैं। ट्रंप ने ईरानी नेता से 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' करने की मांग की है। इस बीच, जर्मनी, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने अपना रुख कड़ा करते हुए ईरान से पूरी तरह अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़ने की मांग की है। अमेरिका के अलावा अन्य देशों के भी परमाणु कार्यक्रम समाप्त करने की मांग से यह सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान अकेला पड़ गया है? ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.