पटना, मई 9 -- लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पाकिस्तान पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। पायलट की ट्रेनिंग ले चुके तेज प्रताप ने लगातार दूसरे दिन ऐसी इच्छा जाहिर करते हुए पीएम मोदी से इजाजत मांगी है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दुश्मन से लड़ने की उनकी प्रबल इच्छा है और ऐसा करते हुए जान भी चली जाए तो वह सौभाग्यशाली होंगे। तेज प्रताप यादव ने पायलट की वर्दी और ट्रेनिंग विमान में बैठे हुए अपनी तस्वीरों के साथ एक्स पर लिखा,'माननीय प्रधानमंत्री जी, वंदे मातरम। विपदा की इस परिस्थिति में हम समस्त देशवासी एक साथ हैं। मैं तेज प्रताप यादव, पिता: श्री लालू प्रसाद यादव, निवासी: पटना, राज्य: बिहार, बतौर वायुयान चालाक भी अपने दायित्वों का निर्वाह करने में सक्षम हूं। माननीय प्रधानमंत्री जी,वन्दे मातरम lविपदा की इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.