भागलपुर, फरवरी 15 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद लोगों ने जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी कर खुशी जताई। जबकि मैच का आनंद लेने के लिए ना केवल बाजारों में बल्कि गांव, देहात और दियारा क्षेत्र में भी लोगों ने व्यवस्था की थी। कई जगह समूह में लोग मैच का आनंद ले रहे थे। खासकर बाराहाट, ईशीपुर, पीरपैंती, शेरमारी आदि में लोगों ने जमकर मैच का आनंद उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...