नई दिल्ली, मई 14 -- भारत ने भी लौटाया पाकिस्तान का एक जवान नई दिल्ली, विशेष संवाददाता भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर बनी सहमति के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान पूर्णम कुमार शॉ को 21 दिन बाद पाकिस्तान ने भारत को वापस सौंप दिया। बदले में पाकिस्तान के एक रेंजर को भारत ने भी छोड़ दिया, हालांकि बीएसएफ की ओर से केवल अपने जवान की वापसी की सूचना दी गई है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह 10.30 बजे कांस्टेबल शॉ को अमृतसर में अटारी स्थित संयुक्त जांच चौकी पर (पाकिस्तान में वाघा सीमा के सामने) उसके हवाले कर दिया। शॉ की एक तस्वीर जारी की गई, जिसमें उन्हें दाढ़ी, मूंछ और बिखरे बालों के साथ देखा जा सकता है। उन्हें पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को पाकिस्तान रेंजर्स ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.