नई दिल्ली, मई 9 -- ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर विभिन्न इलाकों में ड्रोन हमले की कोशिश की। हालांकि उनकी कोशिशों को भारत के सुरक्षाबलों के द्वारा नाकाम कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स द्वारा चलाए गए बड़े पैमाने पर ड्रोन-विरोधी अभियान में 50 से अधिक ड्रोन सफलतापूर्वक मार गिराए गए। ये ड्रोन हमले उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को निशाना बनाने के प्रयास में किए गए थे। सेना ने इन हमलों के जवाब में L-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन, Zu-23 मिमी तोपें, शिल्का सिस्टम्स और अन्य आधुनिक काउंटर-यूएएस उपकरणों का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया। एक सैन्य सूत्र ने बताया, "सेना की त्वरित प्रतिक्रिया और उच्च स्तरीय समन्वय ने सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.