नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंध को एक और माह के लिए बढ़ाते हुए 23 जनवरी तक लागू करने का फैसला किया है। पहलगाम हमले के बाद अप्रैल में पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। भारत ने भी पाकिस्तान पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाया है। पिछला प्रतिबंध 24 दिसंबर को समाप्त होने वाला था, लेकिन पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने बुधवार को इसे 23 जनवरी तक बढ़ा दिया। पीएए ने कहा कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भारतीय पंजीकृत विमानों के लिए बंद रहेगा जिनमें भारतीय विमान कंपनियों के स्वामित्व वाले, उनके द्वारा संचालित या उनके द्वारा पट्टे पर लिए गए सभी विमान शामिल हैं और इसके साथ ही भारतीय सैन्य उड़ानें भी इसमें शामिल हैं। नोटिस टू एयरमेन (नोटेम) के अनुसार, पहले से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.