नई दिल्ली, फरवरी 2 -- भले ही पाकिस्तान ने फैसला लिया है कि T20 World Cup 2026 में उनको 15 फरवरी को भारतीय टीम के खिलाफ नहीं खेलना है, लेकिन फिर भी टीम इंडिया को उस दिन कोलंबो जाना पड़ेगा। पाकिस्तान का स्टैंड यह फाइनल ही क्यों न हो कि उन्हें टी20 विश्व कप 2026 खेलना है, लेकिन भारत से नहीं भिड़ना, तो भी भारतीय टीम मैच से पहले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मौजूद होगी। इसके पीछे का कारण ये है कि भले ही एक टीम मैच से हटने का फैसला कर चुकी है, लेकिन दूसरी टीम को 2 पॉइंट्स अगर चाहिए तो उन्हें टॉस के समय मैदान पर उतरना होगा। आईसीसी की प्रोटोकॉल के हिसाब से मैच रेफरी मैच पर फैसला लेते हैं। अगर भारतीय टीम उस दिन मैदान पर उपलब्ध नहीं हुई तो फिर 1-1 एक पॉइंट दोनों टीमों के बीच बंट जाएगा। एएनआई की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों ने बताया कि टीम इंडि...