नई दिल्ली, मार्च 21 -- पाकिस्तान की टीम लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद आखिरकार न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब रही है। पाकिस्तान को जीत दिलाने में सबसे बड़ा योगदान युवा बल्लेबाज हसन नवाज का रहा, जिन्होंने धमाकेदार शतकीय पारी खेली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में काफी बदलाव किए हैं और अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम को शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में जब टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है तो फैंस ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ियों को संन्यास लेने की सलाह दी है। यह विदेशी सरजमीं पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का सबसे बड़ा सफल रन-चेज था। शुरुआती दो टी20 मैचों में हसन नवाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.