अमरोहा, मई 15 -- स्वदेशी जागरण मंच पदाधिकारियों ने गुरुवार को संगठन के जिला संयोजक डा. मोहित भारद्वाज के आवास पर प्रेस वार्ता की। संगठन के प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख एडवोकेट सुधांशु विश्नोई ने पाकिस्तान को तुर्की के सैन्य समर्थन की निंदा की। आर्थिक प्रतिबंध, उड़ान प्रबंध और पर्यटन बहिष्कार का आह्वान किया। कहा कि तुर्की पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएं। संगमरमर, रसायन और मशीनरी जैसे प्रमुख तुर्की वस्तुओं पर उच्च शुल्क लगाया जाए। तुर्की के लिए सीधी उड़ानों को स्थायी रूप से निलंबित किया जाए। भारतीय पर्यटकों को तुर्की यात्रा के लिए हतोत्साहित किया जाए। भारत सरकार को तुर्की के साथ अपने राजनीतिक संबंधों का दोबारा मूल्यांकन करना चाहिए। सांस्कृतिक आदान-प्रदान के स्तर को कम किया जाना चाहिए। कहा कि भारतवासियों को उन देशों का बहिष्कार करना चाहिए, जो पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.