नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सईम अयूब एशिया कप 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में सईम अयूब लगातार तीसरी पारी में खाता खोले बगैर ऑफ स्पिनर महेदी का शिकार बने। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सईम अयूब के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पाकिस्तान ने एशिया कप टी20 के सुपर चार चरण के करो या मरो मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 135 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को नौ विकेट पर 124 रन पर रोक दिया। सईम अयूब एशिया कप 2025 में 6 पारियों में चौथी बार जीरो पर आउट हुए। एशिया कप 2025 में शुरुआती दो मैचों में वह खाता नहीं खोल सके। ओमान, भारत और यूएई के खिलाफ वह जीरो पर पवेलियन लौटे। अगले मैच में भारत के खिलाफ उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा गया, जहां उन्होंने 21...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.