बुलंदशहर, मई 12 -- बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र के युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा लिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। एसआई विपुल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी शहजाद ने अपने व्हाट्सएप पर पाकिस्तान के समर्थन में स्टेटस लगाया। व्हाट्सएप पर लगाई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एसआई का कहना है कि शहजाद की पोस्ट आपत्तिजनक है। जिससे देश के लोगों की भावना आहत हुई हैं। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.