नई दिल्ली, मई 6 -- पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अपने समकक्षों को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव के बारे में जानकारी दी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार डार ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी और बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मो. तौहीद हुसैन से टेलीफोन पर बातचीत की। डार ने हुसैन को बताया कि इस आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के ऊपर गलत आरोप लग रहे हैं। सिंधु जल संधि को निलंबित करके मनमानी कार्रवाई की गई है। इस पर हुसैन ने मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की और सभी पक्षों द्वारा संयम बरतने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। बयान के अनुसार अफगान विदेश मंत्री ने व्यापार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.