नई दिल्ली, फरवरी 15 -- भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का 27वां मुकाबला रविवार को कोलंबो में होना है। इस बार टूर्नामेंट में दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और इस वजह से इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है। इस मैच में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, उस्मान तारिक और भारत के अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर उमर गुल का मानना है कि टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान के लिए हार्दिक पांड्या खतरा बन सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबला जीतने की भविष्यवाणी भी की है। उमर गुल ने एक पॉडकॉस्ट में हार्दिक पांड्या की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या पावरफुल स्ट्रोक मारने में माहिर हैं और उनका शॉट चयन बहुत अच्छा है। उमर गुल ने कहा, ''एक खिलाड़ी जो वाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.