लाहौर, जनवरी 25 -- पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अब्दुल कादिर का नाम उनके ही बेटे ने शर्मसार कर दिया। इस दुनिया को अलविदा कह चुके अब्दुल कादिर के बेटे सुलेमान कादिर पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। अब्दुल कादिर पर घरेलू सहायिका ने उनके फार्महाउस में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घरेलू सहायिका के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कादिर के चार बेटों में से एक सुलेमान को हिरासत में ले लिया है। घरेलू सहायिका ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया कि वह सुलेमान के घर काम करती थी और वह उसे जबरदस्ती अपने फार्महाउस ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, जिसके बाद यह पुष्टि होगी कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार आरोपी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.