बरेली, फरवरी 14 -- नवाबगंज। पाकिस्तान में शिया समुदाय पर हमलों को लेकर शुक्रवार को हुसैनी टाईगर्स ने जरेली गांव में प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हमले में शियाओं की मौत पर हुसैनी टाईगर ने शुक्रवार को बाद नमाज के बाद जरेली गांव में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान इमाम-ए-जुमा मौलाना जौन अब्बास साहब ने कहा कि शिया समाज हमेशा मज़लूमों के साथ खड़ा रहा है। इसमें हुसैनी टाइगर्स के जिला उपाध्यक्ष अर्श जैदी, शजर अब्बास, राजा नकवी, शरीफ नकवी, ग्राम प्रधान अली रज़ा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.