हरिद्वार, मई 7 -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा हरिद्वार, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एसएमजेएन पीजी कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकालकर कार्रवाई का स्वागत किया। छात्र-छात्राएं तिरंगे झंडे के साथ भारत माता की जय, जय हिंद सेना के नारे लगाते चल रहे थे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का प्रतीक है। कहा कि जरूरत पड़ी तो अखाड़ों के नागा साधु भी सीमा पर जाने को तैयार हैं। यह वक्त देश के एकजुट होने का है और हर भारतवासी इस समय सेना और सरकार के साथ खड़ा है। ऑपरेशन सिंदूर न केवल देश के आत्मसम्मान, शौर्य और एकता का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.