नई दिल्ली, जनवरी 29 -- पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज को चुका है। पाकिस्तान की टीम ने गुरुवार को पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम और शाहीन मौजूद हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए हैं। टीम ने तीन खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका दिया है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में ट्रेविस हेड टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं नियमित कप्तान मिचेल मार्श आराम कर रहे हैं। मिचेल मार्श के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम बुधवार को लाहौर पहुंची, जहां वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पैट कमिंस समेत अपने कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के बिना लाहौर पहुंची है। विश्व कप से पहले चोटों से उब...