नई दिल्ली, जनवरी 29 -- पाकिस्तान ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए कुछ दिन पहले ही टीम का ऐलान किया है। सलमान आगा अली के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम आगामी टूर्नामेंट के लिए तैयारी भी कर रही है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोलंबो के लिए फ्लाइट की टिकट भी बुक करवा ली है लेकिन टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर अंतिम फैसला अभी भी लंबित है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी सरकार की मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ बैठक के बाद कहा था कि सभी विकल्प खुले हैं और फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार तक लिया जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश के स्था...