नई दिल्ली, फरवरी 3 -- भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। ज्यादातर टीमें अपने-अपने मुकाबलों के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला सवालों के घेरे में है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति नहीं दी है, ऐसे में इस मुकाबले के आयोजन को लेकर आईसीसी और पीसीबी के बीच खींचतान जारी है। इस बीच भारत और पाकिस्तान की महिला खिलाड़ियों के बीच भी 15 फरवरी को ही मुकाबला होने वाला है लेकिन पाकिस्तान द्वारा पुरुष क्रिकेट के मैच का बहिष्कार करने के फैसले का महिलाओं के क्रिकेट पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। पाकिस्तान सरकार ने आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने का फैसला क...