अंबेडकर नगर, फरवरी 7 -- अम्बेडकरनगर। पाकिस्तान में शिया समुदाय के लोगों की हत्या किए जाने का विरोध तेज हो गया है। सामाजिक संस्था अल इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन ख्वाजा शफाअत हुसैन एडवोकेट ने बैठक में कहा कि पाकिस्तान में जिस प्रकार से शियों पर जुल्म किया जा रहा है, वह अत्यंत निंदनीय है। भारत सरकार को पाकिस्तान से सभी प्रकार के रिश्ते समाप्त कर लेने चाहिए। शुक्रवार को जिस प्रकार से पाकिस्तान में शिया समुदाय के लोगों की हत्या हुई, उसने समूची इंसानियत को दहला दिया। पाक सरकार इंसानियत पूरी तरह से भूल चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान में जिस प्रकार से नरसंहार हो रहा है, उसे अन्तर्राष्ट्रीयस्तर पर भारत को उठाना चाहिए। पाकिस्तान पर चहुंओर से दबाव डाले जाने की जरूरत है। पाकिस्तानी सरकार जालिमों की सरकार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...