नई दिल्ली, मार्च 16 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर को कानूनी नोटिस भेजा है। इस क्रिकेटर ने पाकिस्तान की क्रिकेट लीग पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला किया है। इस क्रिकेटर का नाम है कॉर्बिन बॉश। 30 साल के बॉश को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के लिए चुना है। असल में मुंबई इंडियंस के लिए चुने गए लिजार्ड विलियम्स घायल होकर टूर्नामेंट से हट गए हैं। इसके बाद मुंबई की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर कार्बिन बॉश को चुना है। इसके बाद बॉश ने पीएसएल से हटने का फैसला किया है। बॉश को पीएसएल में पेशावर जल्मी की तरफ से खेलना था। पीसीबी ने जारी की विज्ञप्तिपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि यह कानूनी नोटिस बॉश के एजेंट के जरिए भेजी गई है। प्रोफेशनल और कांट्रैक्चुअल कमिटमेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.