इंदौर, दिसम्बर 9 -- एक पाकिस्तानी मियां-बीवी का झगड़ा अब मध्य प्रदेश की हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। पाकिस्तानी महिला निकिता ने अपने पति विक्रम नागदेव के खिलाफ कानूनी जंग छेड़ दी है। कराची में बैठी निकिता ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस बीच, सरकार ने विक्रम के दस्तावेजों और उसकी गतिविधि की जांच शुरू कर दी है। निकिता का कहना है कि 26 जनवरी 2020 को उसकी शादी कराची में पाकिस्तानी निवासी विक्रम नागदेव से हुई थी। विक्रम लॉन्ग टर्म वीजा पर मध्य प्रदेश के इंदौर में रह रहा था। विक्रम शादी के बाद कुछ समय के लिए निकिता को भी भारत लाया। निकिता का आरोप है कि कुछ समय बाद ही उसने उसे दोबारा कराची भेज दिया और अब वह यहां दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। सोमवार को दायर याचिका में निकिता ने हाईकोर्ट से मांग की है कि विक्र...