बरेली, मई 3 -- पाकिस्तान की नागरिकता छिपाकर कूटरचित निवास प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षिका बनी शुमायला खान उर्फ फुरकाना को पुलिस तलाश कर रही है लेकिन उसका सुराग नहीं लग रहा है। वहीं, दूसरी ओर से खुफिया इकाइयों ने गृह और विदेश मंत्रालय को उस पर दर्ज मुकदमा समेत पूरी रिपोर्ट भेज दी है ताकि वह देश छोड़कर नहीं भाग सके। पाकिस्तान की रहने वाली शुमायला खान उर्फ फुरकाना ने अपनी नागरिकता छिपाकर शिक्षिका की नौकरी हासिल कर ली। बजरोही टोला रामपुर की रहने वाली शुमायला फतेहगंज पश्चिमी के प्राइमरी स्कूल माधौपुर में तैनात थी। करीब तीन साल पहले हिन्दुस्तान समाचार पत्र के खुलासे पर जांच शुरू हुई, जिसमें उसके पाकिस्तानी मूल के होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद उसे बर्खास्त कर जनवरी माह में थाना फतेहगंज पश्चिमी में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। उसके बाद से ही शुमायला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.