देवरिया, दिसम्बर 2 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत रामपुर कारखाना अध्यक्ष पति एवं भाजपा नेता सतीश वर्मा ने पुलिस अधीक्षक समेत मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। श्री वर्मा का आरोप है कि कुशीनगर जिले के एक युवक की ससुराल नगर पंचायत के ठाकुर रामेश्वर वार्ड में है। उसने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम से पाकिस्तानी झंडा लगाकर हैप्पी इंडिपेंडेंस डे का पोस्ट किया है। श्री वर्मा ने कहा है कि युवक की गतिविधियां भी ठीक नहीं है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...